{"_id":"680fc9c519ac127c9c041d42","slug":"two-ambulances-were-stuck-in-the-traffic-jam-for-an-hour-sitapur-news-c-102-1-stp1003-131081-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एक घंटे तक जाम में फंसी रहीं दो एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एक घंटे तक जाम में फंसी रहीं दो एंबुलेंस
Tue, 29 Apr 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। नगर क्षेत्र में मजाशाह चौराहे से तंबौर जाने वाले मार्ग पर अक्सर जाम लग जाता है। इसका कारण सड़कों पर किया गया अतिक्रमण है। सोमवार को यहां एक घंटे तक जाम लगा रहा। इसमें दो एंबुलेंस भी फंस गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह रास्ता खुलवाया।
मजा शाह चौराहे से तंबौर जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। यही नहीं सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए हो रहे नाला निर्माण की मिट्टी सड़क के किनारे डाल देने से भारी वाहनों के आवागमन से यहां अक्सर जाम लग जाता है। सोमवार को लगे जाम में मरीज लेकर आ रही दो एंबुलेंस फंस गईं। चिलचिलाती धूप में वाहन चालक करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे।
जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आवागमन बहाल कराया। इससे लोगों को राहत मिल सकी। बता दें कि तहसील पुलिस व लोक निर्माण विभाग द्वारा मजा शाह चौराहे से नहर रेगुलेटर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है लेकिन अभियान के बाद फिर से इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुकानदारों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया जाता है।