फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Truck made fireball on highway, 10 lakh bicycles ashes

हाईवे पर आग का गोला बना ट्रक, 10 लाख की साइकिलें राख

Mon, 18 Jan 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Truck made fireball on highway, 10 lakh bicycles ashes
कमलापुर थाना इलाके ककैयापारा गांव के पास अज्ञात कारणों के चलते लगी ट्रक में आग। - फोटो : SITAPUR
कमलापुर/सीतापुर। नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात एक ट्रक में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक आग बुझाने की कोशिश हुई, तब तक करीब 10 लाख रुपए की साइकिलें जलकर नष्ट हो गई। ट्रक चालक व खलासी सुरक्षित हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पंजाब के लुधियाना से एक ट्रक में साइकिल भरकर कोलकाता ले जाई जा रही थी। जब यह ट्रक सोमवार की देर रात कमलापुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर काकया पारा गांव के पास पहुंचा, तभी अज्ञात कारणों के चलते ट्रक में आग लग गई।
विज्ञापन

जब तक चालक व खलासी कुछ कर पाते, तब तक पूरा ट्रक आग का गोला बन गया। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आग बुझाने के लिए दमकल बुलाई गई। तब तक पूरा ट्रक और उसमें रखी साइकिल जलकर नष्ट हो गई। करीब 10 लाख की साइकिलें जल जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed