फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Truck laden with sugarcane collides with bike, elderly man dies

Sitapur News: गन्ने से लदे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

Thu, 05 Dec 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 05 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Truck laden with sugarcane collides with bike, elderly man dies
इसी ट्रक की चपेट में आकर बुजुर्ग की हुई मौत।
मिश्रिख। कोतवाली क्षेत्र में गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक ने बुधवार दोपहर एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक पुलिस हिरासत में है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


वाजिदनगर गांव के मजरा इस्लामनगर निवासी रामसेवक यादव (65) अपने पौत्र संग अशरफनगर की ओर बाइक से जा रहे थे। अशरफ नगर मोड़ पर गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक (यूपी 31 टी 9635) ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने के बाद रामसेवक ट्रक की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक के ड्राइवर संग एक अन्य युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। ट्रक ड्राइवर व एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली मिश्रिख भेज दिया है। सीओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि रामसेवक के पुत्र संजय की तहरीर मिली है। केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

मिश्रिख (सीतापुर)। सीतापुर-मिश्रिख मार्ग पर बुधवार देर शाम एचडीएफसी बैंक के सामने दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर पर चोट लगने से जान नहीं बच सकी।


संजराबाद गांव निवासी चंद्रकांत मौर्य (26) बिजली का काम करते थे। बिजली का एक काम निपटाकर वह घर जा रहे थे। तभी अचानक एचडीएफसी बैंक के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में पुलिस ने सीएचसी मिश्रिख में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हुई थी। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed