{"_id":"5d432a188ebc3e6ccd34744f","slug":"truck-kills-two-youth-dies-sitapur-news-lko4741085103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने दो को रौंदा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने दो को रौंदा, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। खाद लेकर घर जा रहे बाइक सवार दो लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे मेें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया, जहां से डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा निवासी सरोज कुमार (30) पुत्र गोकरन प्रसाद गुरुवार को खाद लेने के लिए गांव के ही श्रवण (15) पुत्र जगदीश को बाइक पर बैठाकर गया था। खाद लेने के बाद दोनों बाइक से वापस गांव जा रहे थे। तभी बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर खंता-लखनीपुर मोड़ के बीच सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी।
जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास लोगों ने दोनों को सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सरोज कुमार को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल श्रवण को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मृतक सरोज के घर में पिता गोकरन, मां फूलमती व तीन भाई हैं। सभी का घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। भाइयों में तीसरे नंबर का सरोज कुमार था। उसकी शादी नहीं हुई थी।