{"_id":"6760740fa42d0dccbb066b74","slug":"truck-collides-with-tractor-trolley-shops-damaged-sitapur-news-c-102-1-slko1037-123736-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ा ट्रक, दुकानें क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ा ट्रक, दुकानें क्षतिग्रस्त
Tue, 17 Dec 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
लश्करपुर के पास हादसे के बाद दुकान में घुसा ट्रक। संवाद
महाराजनगर। कोतवाली क्षेत्र तालगांव के लश्करपुर पुल के पास रविवार देर रात मुख्य मार्ग पर खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक ट्रक भिड़ गया। इससे ट्रॉली पलट गई। इसके बाद ट्रक अंडे- बिरयानी के ठेले व बाइक को रौंदते हुए मिठाई की दुकान में घुस गया। ट्रक चालक व हेल्पर को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है।
बिसवां-लहरपुर मार्ग पर लश्करपुर पुल के पास मुख्य मार्ग किनारे देसी शराब की दुकान है। लहरपुर के पतवारा निवासी जमील ट्रैक्टर पर गन्ने लादकर बिसवां जा रहे थे। चालक ट्रैक्टर खड़ा कर शराब लेने चला गया। इतने में मौरंग लेकर आ रहा ट्रक कुहासा होने के कारण ट्रैक्टर से टकरा गया जिससे गन्ना लदी ट्रॉली पलट गई।
इसके बाद ट्रक शराब की दुकान के सामने खड़ी बाइक व अंडा-बिरयानी के ठेले को टक्कर मारते हुए मिठाई की दुकान में जा घुसा। इससे दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ठेला दुकानदार व शराब पी रहे लोग टक्कर की आवाज सुनकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
सूचना पर आई पुलिस ने ट्रक चालक व हेल्पर को हिरासत में ले लिया। तालगांव कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार राय ने बताया कि हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं है। मार्ग के किनारे शराब की दुकान हटाने के लिए भी जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।