फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Troubleshooters arrived at pandals and homes.

Sitapur News: पंडालों व घरों में पधारे विघ्नहर्ता

Wed, 20 Sep 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 20 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Troubleshooters arrived at pandals and homes.
तंबौर के देवी मंदिर परिसर में स्थापित किया गया गणेश प्रतिमा।
सीतापुर। पंडालों व घराें में मंगलवार को विधि-विधान से पूजन के बाद गणपति विराज गए। अब 10 दिनों में गजानन के पूजन की धूम रहेगी। गणेश चतुर्थी पर पूजन व आरती के बाद भक्तों ने विघ्नहर्ता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान अलौकिक व अद्भुत छटा नजर आई।
विज्ञापन

शहर से लेकर कस्बों तक गणपति बप्पा मोरया ... घर में पधारो गजानन जी... आदि भजनों व गीतों की करतल ध्वनि से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के साथ विघ्नहर्ता पंडालों में पधारे। विधिवत पूजन कर मंगलमूर्ति की प्रतिमा स्थापना पंडालों व घरों में की गई। संध्या के समय आरती, वंदना और शंख ध्वनि से पंडालों में आराधना हुई। अब 10 दिनों तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों से गणेशोत्सव की धूम रहेेगी।
विज्ञापन

शहर के लालबाग पार्क स्थित पूजा-पंडाल में मुंबई से मंगाई गई गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई है। पहले दिन शाम की आरती में यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूरत मोरया के जयकारों से माहौल गुंजायमान हो गया। लालबाग के राजा का उत्सव यहां 10 दिनों तक धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह-शाम आरती के साथ रोजाना रात में रासलीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से नजर आने लगा उल्लास
गणेश चतुर्थी का उल्लास मंगलवार सुबह से ही नजर आने लगा। शहर की बाजार में लोगों ने घरों में स्थापित करने के लिए गजानन की प्रतिमाएं खरीदीं। पूजन सामग्री की दुकानों पर भी दिन भर भीड़ नजर आई। गणेश उत्सव का उल्लास बच्चों से लेकर बड़ों तक में दिखाई दे रहा है। प्रतिमा विक्रेता भी अच्छी बिक्री होने से खुश नजर आए।
लालबाग के राजा की निकली सवारी, थिरके श्रद्धालु
प्रतिमा स्थापित करने से पहले जिले में कई स्थानों पर गाजे-बाजे के साथ भक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शहर में डीजे, बैंड-बाजा की ध्वनि पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा को निकाली। पंडाल में पहुंचते ही मंत्रों के साथ जयकारे गूंजने लगे। पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को लालबाग पार्क, लोहारबाग के सिद्धि विनायक गेस्ट हाउस, सदर बाजार, सुदामापुरी, आवास विकास, कशीराम, आर्यनगर, विजयलक्ष्मी नगर, प्रेम नगर सहित लगभग 60 जगहों पर छोटे से लेकर भव्य पंडाल में स्थापित किया गया है।


महाआरती के साथ उत्सव का शुभारंभ
महमूदाबाद की नहर काॅलोनी स्थित मनोहर लान में भगवान श्री गणेश की मूर्ति पूजा यजमान रितेश रस्तोगी के माध्यम से आचार्य सुरेश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोचारण व महाआरती के साथ प्रारंभ करवाई। इसके लावा श्रीराम जानकी मंदिर, रोशन बाबा लान में भी पूजा पंडाल लगाए गए हैं। गणेश उत्सव 28 सितंबर तक चलेगा।


गजानन के आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
लहरपुर के मोहल्ला ठठेरीटोला में विघ्नहर्ता सुखकर्ता सभी प्राणियों को रिद्धि-सिद्धि से परिपूर्ण करने वाले एकदंत दयावंत भगवान श्री गणेश की स्थापना बिरजू कश्यप के आवास पर हवन पूजन कर की गई। गजानन के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। विशेष पूजा अर्चना व आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालु विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन के लिए उपस्थित रहे।



सुबह-शाम आरती, रात में होगा धार्मिक व्याख्यान
तंबौर कस्बे के देवी मंदिर प्रांगण में पंचम गणेशोत्सव आयोजित कर विघ्नहर्ता की प्रतिमा स्थापित करवाई गई। गणपति बप्पा मोरया... के जयघोष से पूरा पंडाल गुंजायमान हो गया। आयोजन पांच दिन तक चलेगा। सुबह शाम आरती वंदना व रात्रि में धार्मिक व्याख्यान होगा। 21 सितंबर की शाम को गायत्री परिवार का विशाल दीपयज्ञ, 22 को गणेश जागरण के बाद 23 सितंबर को मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम है। इस मौके पर जयकुमार वर्मा, रामजीवन जायसवाल, अजय पटेल, हरिओम रस्तोगी, दिनेश शुक्ला, सज्जन वर्मा, राजेश बाजपेयी, श्यामू नाग, हनुमान पटेल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।




कलश यात्रा के बाद हुई गणपति की स्थापना
रेउसा में अटल चौक पर पांच दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर चहलारी घाट पहुंची। सरयू नदी से जल भरकर पुनः मंदिर आने के बाद पूजन कर विघ्नहर्ता की प्रतिमा स्थापित की गई। यजमान उमेश यज्ञसैनी ने बताया कार्यक्रम मंगलवार शनिवार तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed