फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Trauma center got three doctors, hope to start soon

ट्रॉमा सेंटर को मिले तीन चिकित्सक, जल्द शुरू होने की उम्मीद

Sat, 09 Jul 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Trauma center got three doctors, hope to start soon
सीतापुर। जिले में जल्द ही ट्रॉमा सेंटर शुरू होने की उम्मीद जग गई है। इसके लिए हाल ही में तीन चिकित्सकों की पोस्टिंग की गई है। हालांकि अभी तक इन चिकित्सकों ने ज्वाइन नहीं किया है।
विज्ञापन

खैराबाद के जमैय्यतपुर में करीब दो करोड़ की लागत से ट्रॉमा सेंटर का भवन बनाया गया है। काफी समय से इसे चालू करवाए जाने की मांग की जा रही थी। कई बार जनप्रतिनिधियों की तरफ से शासन को पत्र लिखा गया। वहीं करीब एक साल पहले दौरे पर जिले में आए स्वास्थ्य मंत्री ने भी ट्रॉमा सेंटर को जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

हाल ही में स्थानांतरण नीति के तहत तीन चिकित्सकों की पोस्टिंग ट्रॉमा सेंटर में की गई है। अब इसके शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि इन चिकित्सकों ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है फिर भी विभाग को उम्मीद है ये दो से तीन दिन के अंदर ज्वाइन कर लेंगे। उसके बाद ट्रॉमा सेंटर को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर में गंभीर मरीजों को भर्ती करने के लिए कोई मशीन नहीं आई है लेकिन जब चिकित्सकों की पोस्टिंग हो गई है तो उम्मीद है कि मशीनें भी आनी शुरू हो जाएंगी। इससे कुछ माह बाद ट्रॉमा सेंटर शुरू हो जाएगा।
ट्रॉमा सेंटर के लिए तीन चिकित्सक मिले हैं। इनके ज्वाइन करने के बाद ट्रॉमा सेंटर शुरू कर दिया जाएगा। यहां मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा।
-डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed