फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Transport Department declares 10 schools defaulters.

Sitapur News: परिवहन विभाग ने 10 विद्यालयों को किया डिफॉल्टर घोषित

Mon, 06 Jul 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 06 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Transport Department declares 10 schools defaulters.
सीतापुर। परिवहन विभाग ने मानकों की अनदेखी कर स्कूली वाहनों का संचालन करने पर जिले के 10 विद्यालयों को डिफॉल्टर घोषित किया है। इन विद्यालयों से जुड़े 30 वाहनों के आवश्यक प्रपत्र अधूरे पाए गए हैं। मामले में कार्रवाई के लिए वाहनों की सूची पुलिस अधीक्षक को भेजी गई है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने जिले के टॉप-10 डिफॉल्टर विद्यालयों की सूची जारी की है, जिनके वाहनों में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं।
विज्ञापन

सूची के अनुसार सेंट जेवियर्स हाई स्कूल और पीएलएसडी एजुकेशनल ट्रस्ट के चार-चार वाहन, सरस्वती आदर्श विद्या मंदिर, एमपीएम शिक्षा संस्थान, सेंट बिलाल कॉन्वेंट स्कूल, ब्लिस इंटरनेशनल स्कूल, प्रभात एमएलवीडी इंटर कॉलेज और आरकेएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के तीन-तीन वाहन तथा रेनू महेश शिक्षा संस्थान और पीडीडीयूबी इंटर कॉलेज के दो-दो वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि संबंधित विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी वाहनों के प्रपत्र शीघ्र पूर्ण कराए जाएं, अन्यथा उनके संचालन पर रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed