{"_id":"627c038e95d197708376ae6e","slug":"transformer-bad-power-failure-of-many-localities-sitapur-news-lko630160587","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर खराब, कई मोहल्लों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर खराब, कई मोहल्लों की बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली (सीतापुर)। गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। बिजली व्यवस्था लगातार चरमराती जा रही है। कहीं फाल्ट तो कहीं ट्रांसफार्मर खराब होने का का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। महोली कस्बे के अढ़ौरी मोड़ के सामने गैस एजेंसी के निकट रखा ट्रांसफार्मर अचानक बुधवार सुबह खराब हो गया। जिससे देर शाम तक कस्बे के बिजली व्यवस्था बाधित रही।
बुधवार भोर से गुल हुई बिजली से कस्बे के मास्टर कॉलोनी पूर्वी, अवस्थी टोला, ठाकुरन टोला समेत हाईवे के दुकानदारों को पूरे दिन आपूर्ति नहीं मिल सकी। जिससे लोगों को भीषण गर्मी का दंश झेलना पड़ा। दोपहर तक तो लोग अपने घरों के इनवर्टर से काम चलाते रहें। उसके बाद इनवर्टर भी जवाब दे गए। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग अपने-अपने घरों के बाहर हाथ में देशी पंखा लिए व पेड़ की छांव में बैठकर गर्मी से खुद को राहत देते नजर आए।
कस्बे के गौरव, राजेश चौरसिया, रनीश गुप्ता, संजय गुप्ता, पंकज गुप्ता, कपिल मिश्रा, प्रमोद मिश्रा ने बताया कि सुबह से बिजली न होने से मोहल्ले वासियों को तपिश व गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ विद्युत शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि अचानक सुबह बारिश के दौरान विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। शीघ्र ही इसे बदलवा कर आपूर्ति बहाल की जाएगी।