{"_id":"574f243c4f1c1b0209109b90","slug":"transfers-of-six-bdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बीडीओ के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह बीडीओ के तबादले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
जिले में विकास को गति देने के लिए पांच खंड विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। जबकि पांच बीडीओ को एक-एक ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि एलिया में तैनात बीडीओ सरिता गुप्ता का तबादला गोंदलामऊ किया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह लहरपुर से अशोक कुमार सिंह को बेहटा, मछरेहटा से सुरेंद्र कुमार गुप्त को पिसावां, कसमंडा से आलोक आर्य को परसेंडी तथा सिधौली से हेमंत कुमार यादव को महोली में नई तैनाती दी गई है। अरुण कुमार सिंह को एलिया में नई तैनाती मिली है। इसके अलावा सरिता गुप्ता को मछरेहटा, रेउसा के अजय प्रताप सिंह को लहरपुर, बिसवां के दिनकर विद्यार्थी को सिधौली, आलोक आर्य को हरगांव एवं सकरन के रामासरे सिंह को कसमंडा ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन