{"_id":"5d471ddd8ebc3e6cc802687c","slug":"trainning-sitapur-news-lko474677838","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श ग्राम संवारने को सांसद व डीएम लेंगे ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श ग्राम संवारने को सांसद व डीएम लेंगे ट्रेनिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए जाने वाले गांवों को संवारने के लिए सांसद व डीएम को ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से चयनित पांच-पांच ग्राम पंचायतों में सर्वांगीण विकास कराया जाएगा। ये कार्य इन्हें वर्ष 2024 तक पूरा करना होगा।
केंद्र सरकार ने सांसदों को ग्राम पंचायतों को गोद लेने के लिए दो माह की मोहलत दी है। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा स्टेट टीम ऑफ ट्रेनर्स (एसटीओटी) टीम के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योजना के तहत सांसदों द्वारा चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत वर्ष 2019-24 के लिए पांच आदर्श ग्रामों को विकसित किया जाना है।
प्रति वर्ष एक गांव का विकास किया जाएगा। इसके लिए 17वीं लोकसभा के सांसदों से दो माह में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत ग्राम पंचायतों को गोद लिए जाने की अपेक्षा की गई है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के निर्देश पर अनु सचिव ग्राम्य विकास डॉ. अंबरीष कुमार सिंह ने महानिदेशक दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण विकास संस्थान बख्शी का तालाब को एसटीओटी नामित करने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि पूर्व में जारी निर्देशों के अनुसार एसटीओटी का नामांकन करते हुए पूर्ण प्रस्ताव शासन को यथाशीघ्र उपलब्ध कराया जाए।