{"_id":"6a08b317e89c62ca6f017771","slug":"took-a-dip-of-faith-earned-virtue-by-donating-to-priests-sitapur-news-c-102-1-stp1002-156103-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आस्था की डुबकी लगाई, पुरोहितों को दान देकर कमाया पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आस्था की डुबकी लगाई, पुरोहितों को दान देकर कमाया पुण्य
Sat, 16 May 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 16 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। ज्येष्ठ माह की शनि जयंती अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने चक्रतीर्थ एवं आदिगंगा गोमती में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद पूजन कर पुण्य एवं यश अर्जित किया। महिलाओं ने वट वृक्ष का पूजन कर अपने पति की लंबी आयु कामना की। वहीं, शनिचरी अमावस्या संयोग पर शनि ग्रह शांति के लिए सरसों का तेल, काले तिल, काला कपड़ा भी श्रद्धालुओं ने दान किया।
इसके उपरांत मां ललिता देवी मंदिर समेत तीर्थ के विभिन्न मठ-मंदिरों में दर्शन पूजन कर श्रद्धालुओं ने मनौतियां मांगी। नैमिषारण्य में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलिसिला शुक्रवार रात 12 बजे से ही शुरू हो गया था। चक्रतीर्थ व गोमती में स्नान एवं आचमन मार्जन के का क्रम भी देर रात से चल निकला था। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों को पंखा, चीनी, अन्न एवं दक्षिणा भेंट कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
अपने पितरों की शांति के लिए पिंडदान और पितृदोष से मुक्ति के लिए पूजन किया। इसके उपरांत प्रमुख दर्शनीय स्थलों ललिता देवी मंदिर, कालीपीठ, हनुमान गढ़ी, सूत गद्दी, व्यासगद्दी, देवपुरी मंदिर, बालाजी मंदिर, देवदेवेश्वर इत्यादि में माथा टेका एवं मनौतियां मांगी। स्नान दान और पूजन का क्रम दिन भर चलता रहा। उधर, कालीपीठ में पुजारी भास्कर शास्त्री ने भंडारे का आयोजन कर पूड़ी सब्जी वितरण की। व्यापारी घनश्याम अग्रवाल ने भी भंडारे का आयोजन किया।