फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tomorrow the level crossing will be closed from five in the morning to four in the evening.

कल सुबह पांच से शाम चार तक बंद रहेगा समपार 51

Sat, 21 Aug 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow the level crossing will be closed from five in the morning to four in the evening.
सीतापुर। 23 अगस्त को सिधौली से बिसवां मार्ग पर जाने वालों के लिए बहुत जरूरी खबर है। अगर आप सोमवार को बिसवां की ओर जा रहे हैं तो मुश्किलें उठानी पड़ सकती हैं। बिसवां मार्ग पर समपार फाटक को निर्माण कार्य की वजह से 11 घंटे तक बंद रखने का फैसला लिया है। ऐसे में इस मार्ग पर न जाएं, नहीं तो परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन

पीआरओ रेलवे लखनऊ ने बताया कि 23 अगस्त को सिधौली में बिसवां मार्ग पर स्थित समपार संख्या 51 स्पेशल को बंद रखने का फैसला लिया गया है। बताया कि समपार पर संरक्षा के मद्देनजर जरूरी निर्माण कार्य कराया जाना है। इसलिए इस मार्ग पर 23 अगस्त की सुबह पांच बजे से शाम 4 बजे तक यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। बताया कि कुल 11 घंटे आवागमन रोका गया है, जिससे निर्माण कार्य में कोई समस्या न हो और काम समय से जल्दी हो सके।
विज्ञापन

पीआरओ ने बताया कि 11 घंटे की अवधि में ही निर्माण कार्य करने की कोशिश रेलवे की ओर से की जाएगी। कार्य पूरा होने के बाद आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर 23 अगस्त को राहगीर इस मार्ग से जा रहे हैं तो रास्ता बदलकर दूसरे मार्ग से जाएं, नहीं तो आगे जाकर फाटक बंद होने पर फंस सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed