{"_id":"59592d6b4f1c1b8c1a8b47c8","slug":"today-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूम के बरसे मेघ, बारिश में भीगे तन-मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूम के बरसे मेघ, बारिश में भीगे तन-मन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह से शुरू हुआ धूप-छांव का खेल दोपहर बाद झूमकर मेघों के बरसने से खत्म हो गया। बारिश से मौसम खुशनुमा होने से गर्मी से राहत मिली तो हर चेहरे पर खुशी नजर आई। शहर की सड़कों व बाजार में रिमझिम फुहारों ने लोगों का तन-मन भिगोया तो कई बारिश का लुत्फ उठाते दिखे। शनिवार के मुकाबले पारा एक डिग्री और लुढ़क गया। देर शाम तक रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
अभी तक बारिश न होने से मायूस लोगों के लिए पिछले तीन दिन खुशियों भरे रहे। मानसून ने दस्तक देकर बारिश का जो सिलसिला शुक्रवार को चालू किया वह रविवार को भी जारी रहा। रविवार सुबह से ही आसमान में काले बादलों की रवानी होने लगी।
विज्ञापन
कभी बादलों को चीरकर सूर्यदेव प्रकट होते तो अगले ही पल काली घटाएं छा जाती। धूप-छांव का यह खेल आखिरकार दोपहर बाद झमाझम बारिश ने खत्म कर दिया। संडे की छुट्टी व बदली से मौसम सुहाना देख घरों से निकले लोगों को बारिश ने भिगोया।
विज्ञापन
युवा और बच्चे बारिश में भीगते दिखे। बारिश ने मौसम सुहाना किया तो गर्मी से भी लोगों को राहत मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया जो रविवार को एक डिग्री और लुढ़क गया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले के कई हिस्सों में सोमवार को भी बारिश की संभावना है।