फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Today Deputy CM will gift projects worth 254 crores

आज 254 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे डिप्टी सीएम

Thu, 09 Dec 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Today Deputy CM will gift projects worth 254 crores
महमूदाबाद (सीतापुर)। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को महमूदाबाद में 254 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास करेंगे। जिसमें सबसे प्रमुख सीतापुर शहर में बिजवार में वे रेल उपरिगामी सेतु का लोकार्पण करेंगे। एक घंटे के कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही भाजपा पदाधिकारियों संग बैठक करने के बाद प्रेसवार्ता भी करेंगे।
विज्ञापन

गुरुवार को महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में दोपहर बाद तीन बजे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। जवाहरलाल नेहरू पॉलीटेक्निक में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही 254 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। 75 करोड़ की लागत से सीतापुर शहर में बिजवार में बने रेल उपरिगामी सेतु का लोकार्पण होगा।
विज्ञापन

जिले में अन्य जगहों पर होने वाले निर्माणकार्यों की आधारशिला रखेंगे। चार बजे वह मीडिया से रूबरू होंगे। राज्यमंत्री लालजी निर्मल, एसडीएम दिव्या ओझा तैयारियों का जायजा लेने स्टेडियम में बन रहे हेलीपैड व जवाहरलाल नेहरू पॉलीटेक्निक में जनसभा स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed