फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Today 23 thousand voters will choose nine heads

आज 23 हजार मतदाता चुनेंगे नौ प्रधान

Sat, 08 May 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Today 23 thousand voters will choose nine heads
सीतापुर। नौ ग्राम पंचायतों के प्रधान को चुनने के लिए रविवार को पांच ब्लाकों के 38 मतदेय स्थलों पर 23 हजार 422 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वे अपने पसंदीदा प्रत्याशी को प्रधान बनाएंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक सिधौली की ग्राम पंचायत उनई, छावन एवं बाड़ी के 10835 मतदाता 18 बूथों पर मतदान कर प्रधान पद के प्रत्याशी के भाग्य का फैसला मतपेटी में कैद करेंगे। विकासखंड रेउसा की ग्राम पंचायत नकहा कनौरा एवं भौली के चार मतदेय स्थलों पर 2472 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ब्लॉक बिसवंा की ग्राम पंचायत कालूपुर के 1266 मतदाता दो बूथों पर वोट डालेंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक कसमंडा की ग्राम पंचायत भण्डिया एवं पूरनपुर के छह बूथों पर 3794 मतदाता प्रधान पद के लिए वोटिंग करेंगे। विकासखंड पिसावां की ग्राम पंचायत बीहट गौर के 5055 मतदाता जूनियर हाईस्कूल एवं प्राथमिक पाठशाला बीहट गौर के आठ बूथों पर मताधिकार को प्रयोग कर प्रधान पद के पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed