{"_id":"614236b58ebc3eb25e1aa7ba","slug":"tikait-s-panchayat-will-be-held-on-gaushala-ground-sitapur-news-lko5957380160","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला मैदान पर होगी टिकैत की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला मैदान पर होगी टिकैत की पंचायत
विज्ञापन
नवीन चौक के पास स्थित गौशाला मैदान पर होने वाली जनसभा की तैयारियों का जाएजा लेते सीओ व एसडीएम। - स?
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। किसान आंदोलन के अगुवा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत 20 सितंबर को जिले में जनसभा कर चल रहे आंदोलन को धार देंगे। इसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन व किसान नेताओं की आपसी सहमति के बाद जनसभा के लिए नवीन चौक के निकट स्थित गोशाला मैदान में अनुमति प्रदान की गई है। स्थल का एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने संयुक्त रूप से जायजा लिया।
किसान नेता राकेश टिकैत की किसान पंचायत के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने शहर स्थित राजा कालेज मैदान का चयन कर तैयारियां शुरू की थीं। इस संबंध में मोर्चा की ओर से एसडीएम सदर को पत्र देकर अनुमति मांगी गई थी, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था व अस्पताल में आवश्यक सेवाओं के बाधित होने के चलते अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद प्रशासन एवं किसान नेताओं के मध्य हुई वार्ता व आपसी सहमति के बाद शहर के बाहर नवीन चौक स्थित गोशाला मैदान पर किसान पंचायत का निर्णय लिया गया।
यहां मैदान का क्षेत्रफल पर्याप्त है, साथ ही वाहन खड़ा करने की उचित व्यवस्था भी है। मोर्चा के संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि इस स्थल का एसडीएम सदर अमित भट्ट एवं सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह निरीक्षण किया है। समाजसेवी एवं संगतिन किसान मजदूर संगठन की अगुवा ऋचा सिंह ने कहा किसानों और गरीबों के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद करने का समय आ चुका है। हम सभी को अपने हकों के लिए संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन
किसान नेता गुरुपाल सिंह ने किसान साथियों से सुबह दस बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का अनुरोध किया गया है। किसान नेत्री अल्पना सिंह ने महिला किसानों से भी कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। संयुक्त मोर्चा सदस्य शिव प्रकाश सिंह ने कहा सत्ता पक्ष के लिए नासूर बन चुके किसान आंदोलन की अनदेखी भाजपा को बहुत मंहगी पड़ेगी। उ
किसान पंचायत के कारण नहीं रिलीव हुए एसडीएम
एसडीएम सदर अमित भट्ट का तबादला सिटी मजिस्ट्रेट मेरठ के पद पर शासन ने किया है, लेकिन वह अभी तक जिले से रिलीव नहीं हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक 20 सितंबर को किसान नेता राकेश टिकैत की होने वाली किसान पंचायत के चलते उन्हें रिलीव नहीं किया गया है। संभवत: इस आयोजन के बाद वे रिलीव किए जा सकते हैं। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राकेश टिकैत के आने से सरकारी मशीनरी भी अलर्ट मोड पर है।