{"_id":"681c72f79ed5da70ac063d51","slug":"tiger-terror-again-daudpur-forest-wild-animal-hunted-three-goats-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: तीन बकरियों पर जंगली जानवर ने किया हमला, ग्रामीणों ने किया बाघ का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: तीन बकरियों पर जंगली जानवर ने किया हमला, ग्रामीणों ने किया बाघ का दावा
Thu, 08 May 2025 04:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 May 2025 04:38 PM IST
सार
सीतापुर के दाउदपुर में एक जंगली जानवर ने तीन बकरियों को मार डाला। इससे इलाके में फिर बाघ या तेंदुआ होने की दहशत फैल गई।
विज्ञापन
जंगली जानवर ने तीन बकरियों का किया शिकार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमलापुर के दाउदपुर जंगल में एक बार फिर बाघ व तेंदुए की दहशत फैल गई है। चंदोखा गांव में रहने वाले संतू और झब्बू लाल आदि अन्य गांव के लोग गांव से 100 मीटर की दूरी पर पश्चिम की तरफ बकरी चरा रहे थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि उसी समय अचानक बाघ आया और तीनों बकरियों को उठा ले गया। इसमें से दो बकरी गांव निवासी संतू की और एक बकरी जब्बू लाल की थी। जंगली जानवर ने तीनों बकरियों का गला काटकर मार डाला।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी बोले- दुस्साहस करने वालों के मंसूबे को मिनटों में चकनाचूर कर देती है हमारी यूपी पुलिस
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी बोले- दुनिया ने देखा विकसित भारत का साहस, पाकिस्तान की मांद में घुसकर उसे सबक सिखाया
थोड़ी देर बार जंगल में गांव वालों के ढूंढने पर दो बकरियों का शव मिला जबकि एक बकरी का सिर्फ पैर ही मिला। घटना के बाद से गांव वालों में फिर से दहशत का माहौल बन गया है।