फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tiger hunted deer, panic increased

Sitapur News: बाघ ने वनरोज का किया शिकार, दहशत बढ़ी

Sun, 25 May 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 25 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Tiger hunted deer, panic increased
हमले में घायल हुआ वनरोज।
लहरपुर (सीतापुर)। अढ़मलपुर गांव के निकट शनिवार को बाघ ने एक वनरोज का शिकार किया। हमले में वनरोज की मौत हो गई। निबौरी गांव के करीब भी बाघ के पगचिह्न मिले हैं। बाघ की लगातार चहलकदमी से दहशत बढ़ती जा रही है। वन विभाग की टीम लगातार कॉम्बिंग कर रही है।
विज्ञापन

लहरपुर वन रेंज के अढमलपुर के निकट संदीप के खेत में शनिवार को बाघ ने एक वनरोज पर हमला किया। खेतों की तरफ जा रहे किसानों ने एक वनरोज को घायल पड़े हुए देखा तो वन विभाग को सूचना दी। वनरोज के शरीर पर गहरे जख्म के निशान थे। कुछ देर बाद ही वनरोज की मौत हो गई। इसके बाद किसान डर के मारे गांव लौट गए। खबर फैलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

प्रधान गया प्रसाद व राम खेलावन, संदीप वर्मा, अंजीत, राहुल, शुभम वर्मा, कौशलेंद्र आदि ने बताया कि भयभीत लोग अपने-अपने खेतों पर भी नहीं जा रहे हैं। वन विभाग के उप वन क्षेत्राधिकारी हरीश श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कॉम्बिंग की। उन्होंने ग्रामीणों को सजग व सतर्क रहने और खेतों में समूह में लाठी-डंडे लेकर जाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बाघ के पगचिह्न निबौरी के पश्चिम नाले के निकट खेतों में देखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रही कॉम्बिंग
क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी को लेकर लगातार काॅम्बिंग की जा रही है। पगचिह्नों व ट्रैप कैमरों से बाघ की तलाश जारी है। ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है।
अभिषेक सिंह, वन क्षेत्राधिकारी लहरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed