फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tiger found near population, panic

आबादी के पास बाघ के मिले पग चिह्न, दहशत

Wed, 30 Dec 2020 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Tiger found near population, panic
सीतापुर। वन विभाग का अनुमान गलत करते हुए बाघ ने बुधवार को मछरेहटा इलाके में फिर वापसी कर दी। ताजा पग चिह्न हर्रैया के बाद मिरचौड़ी व हेतपुर होते हुए हाईवे तक मिले हैं। बाघ के आबादी में पहुंचने से खतरा बढ़ गया है। वन विभाग उसकी सही लोकेशन ट्रेक नहीं कर सका है। पग चिह्न के आधार पर टाइगर के सीतापुर रेंज में होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विगत मंगलवार को तीन दिन पुराने पग चिह्न देख बाघ के जिले की सीमा से बाहर निकलने की संभावना वन विभाग ने जताई थी। लेकिन टाइगर बुधवार को वापस पहुंचकर मछरेहटा इलाके में चहल-कदमी करता रहा।
विज्ञापन

वापसी में बाघ ने सरायन नदी को पार कर मिरचौड़ी से हेतपुर होते हुए जलालपुर के पास हाईवे तक चहल-कदमी की। फारेस्टर एसएन शुक्ला के अनुसार, बाघ ने हाईवे पार कर लिया है। फारेस्टर विजय कुमार की मानें तो शाम को बाघ फिर नदी को पार करते हुए वापस सीतापुर रेंज में पहुंच गया है। दिनभर कांबिंग के बाद भी वन विभाग की टीम बाघ की सही लोकेशन पता नहीं कर सकी। उसकी जिले में मौजूदगी से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed