फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   tiger entered in the population and victim calf

आबादी के घुसे बाघ ने बछड़े का किया शिकार

Mon, 07 Dec 2015 11:10 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन

गोमती नदी की तलहटी में बाघ की चहलकदमी से दर्जनों गांवों के ग्रामीण दहशत में जी रहे हैं। वन विभाग की टीम इलाके में डेरा डालकर लगातार नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन


मिश्रिख वन रेंज में गोमती नदी से सटे क्षेत्र के अजीजपुर गांव में रविवार शाम करीब सात बजे बाघ ने एक गाय पर हमला किया। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडों व मशाल जलाकर हांका लगाते हुए मौके पर भागे। इस पर बाघ वहां से भाग गया। हमले में गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई।
विज्ञापन


इसी बीच क्षेत्र में काम्बिंग कर रही टीम भी मौके पर पहुंच गई। काफी तलाश के बाद भी बाघ का कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार सुबह वन विभाग के महोली रेंजर आरएस चौधरी, लहरपुर रेंजर एसपी सिंह, कछौना रेंज के वन दरोगा मनमोहन सिंह आदि की टीम ने अजीजपुर पहुंच ग्रामीणों को साहस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद टीम ने बाघ के पगचिह्नों को ट्रेस करते हुए अजीजपुर गांव से सीतापुर-हरदोई रोड पार कर करीब दस किलोमीटर दूर सहसिया जंगल, बरेठी व राजनगर गांव में नदी की तलहटी तक गई। राजनगर में बाघ ने एक बछिया का शिकार किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed