फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Thyroid testing will soon begin at the District Women's Hospital

Sitapur News: जिला महिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी थायराइड की जांच

Tue, 02 Jun 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 02 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Thyroid testing will soon begin at the District Women's Hospital
जिला महिला अस्पताल में रखी थायराइड मशीन। संवाद
सीतापुर। जिला महिला अस्पताल आने वाली महिलाओं को थायराइड की जांच करवाने के लिए अब जिला अस्पताल तक की दौड़ नहीं लगाना पड़ेंगी। दो सप्ताह के अंदर महिला अस्पताल में मरीजों को जांच की यह सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। जांच के लिए थायराइड मशीन आने के बाद इसे क्रियाशील बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जांच कार्य शुरू हो जाने हर दिन 50 से 60 महिलाओं को इसका फायदा मिलेंगा।
विज्ञापन

अभी तक जिला महिला अस्पताल में थायराइड जांच की सुविधा नहीं है। अस्पताल आने वाली महिलाओं को जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। इससे जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। भीड़ के कारण कई बार महिलाओं को बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ता है। इससे महिलाओं को बाहर से महंगी जांच करवाने की परेशानी उठाना पड़ती है। जांच के लिए नई थायराइड मशीन आने के बाद महिला अस्पताल आने वाली मरीजों को जांच में बड़ी राहत मिलेगी। मशीन को पैथोलॉजी सेंटर में स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से आई मशीन
जिला अस्पताल में करीब दो साल से थायराइड की जांच हो रही है। तीन माह पहले जांच के लिए एक और नई मशीन खरीदी गई थीं। इसका उपयोग न होने से मशीन अस्पताल में शोपीस बनी रखी थी। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद जिम्मेदारों ने इसका संज्ञान लेते हुए मशीन जिला महिला अस्पताल में लगवाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच मशीन के क्रियाशील हो जाने से अब मरीजों को जिला अस्पताल के साथ ही जिला महिला अस्पताल में भी थायराइड जांच की सुविधा का फायदा मिल सकेगा। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुनीता ने बताया कि थायराइड मशीन आ गई है। इसे क्रियाशील बनाने के लिए पत्र लिखा गया है। 15 दिन के अंदर मशीन से जांच कार्य चालू हो जाने से महिलाओं को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed