फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three teenagers drowned in Sarda canal

शारदा मेें नहाने उतरे तीन किशोर डूबे

Thu, 05 May 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Three teenagers drowned in Sarda canal
नहर में डूबता व्यक्ति - फोटो : फाइल फोटो

शारदा नहर में नहाने उतरे तीन किशोर गुरुवार शाम गहरे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव के चलते तीनों कुछ ही पलों में नहर में समा गए। गोताखोरों की मदद से एक किशोर का शव बरामद हो गया है। जबकि दो की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


लहरपुर कस्बे के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी शुऐब (15) पुत्र मो. अहमद, यहीं के मोहल्ला मौलाना आजाद नगर कटरा निवासी उस्मान (17) पुत्र मुख्तार व इरफान (16) पुत्र सब्बीर गुरुवार शाम कस्बे के पास शारदा नहर में नहाने उतर गए। इस दौरान संतुलन बिगड़ने पर तीनों किशोर नहर में डूबने लगे।
विज्ञापन


उनका शोर सुनकर पास ही मौजूद ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक तीनों गहरे पानी में समा चुके थे। इस बीच खबर पाकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। आननफानन गोताखोरों की मदद से नहर को खंगाला जाने लगा। कुछ देर बाद उस्मान मरणासन्न हालत में नहर में मिल गया। उसे तत्काल सीएचसी ले जाया गया
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, देर रात तक गोताखोर शुऐब व इरफान की तलाश में जुटे थे, लेकिन उनका पता नहीं चल सका था। सूचना मिलने पर एसडीएम, तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए थे।  

15 गोताखोर खंगाल रहे नहर
नहर में तीन किशोरों के डूबने की खबर पाकर वहां काफी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस की मदद से गोताखोरों को बुलाया। जिसके बाद किशोरों की तेजी से तलाश शुरू हुई। बताते हैं कि आसपास के गांवों के करीब 15 गोताखोर बुलाए गए हैं। ये सभी गोताखोर दोनों किशोरों की तलाश में नहर को खंगाल रहे हैं लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी है। पुलिस का कहना है कि अंधेरा होने से नहर में तलाशी अभियान को लेकर परेशानी आ रही है।


नहर में बह रहा दो मीटर पानी
लहरपुर के करीब से गुजरी शारदा नहर भले ही इस वक्त उफनाई न हो लेकिन नहर में अभी भी काफी पानी है। जानकार बताते हैं कि इस दौरान शारदा नहर में करीब दो मीटर पानी बह रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed