फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three roads in Misrikh area will be constructed with an investment of Rs 52.70 crore.

Sitapur News: 52.70 करोड़ से बनेगी मिश्रिख इलाके की तीन सड़कें

Tue, 20 Jan 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 20 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Three roads in Misrikh area will be constructed with an investment of Rs 52.70 crore.
सीतापुर। मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र में तीन सड़कों का चौड़ीकरण कर उनका कायाकल्प होगा। इस कार्य पर करीब 52 करोड़ 70 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। शासन ने पहले चरण में इन सड़कों के निर्माण कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति दे दी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण कर इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे इलाके से जुड़ी पचास हजार से अधिक की आबादी का आवागमन सुलभ व सुविधाजनक बन सकेगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों की मांग पर मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव ने तीन सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इन सड़कों में खैराबाद मछरेहटा मार्ग से सूरजपुर बनियामऊ लालपुर होते हुए 4.8 किलोमीटर लंब सिधौली मिश्रिख मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस पर 9.89 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी निर्माण खंड सीतापुर को सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसी तरह मिश्रिख इलाके में रसूलपुर ग्वारी राजापुर इसरौली चकदहा मार्ग का चौड़ीकरण होगा। 9.7 किलोमीटर मार्ग पर करीब 23 करोड़ खर्च कर होगा। इसके निर्माण की जिम्मेदारी प्रांतीय खंड को दी गई है। इसी तरह कुचलाई से गोंदलामऊ वाया सहोली तक के 8.3 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण भी होगा। इसके निर्माण पर 19.76 करोड़ का खर्च आएगा। शासन से मिली बजट स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य की कवायद तेज हो गई है। विधायक रामकृष्ण भार्गव ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में तीन सड़कों के निर्माण कार्य को मंजूरी मिल गई है। इससे जनता को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed