फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three people, including an uncle and nephew, died when their speeding bike collided with a tree.

Sitapur News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत

Wed, 25 Feb 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 25 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three people, including an uncle and nephew, died when their speeding bike collided with a tree.
सीतापुर। बाकरनगर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई बाइक से बाइक पर सवार चाचा, भतीजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मंगलवार देर रात हुए हादसे में तीनों बाइक सवार एक बरात से वापस लौटकर आ रहे थे। मृतकों में दो व्यक्ति चाचा-भतीजा हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। महमूदाबाद के अल्लीपुर गांव से बरात जानी थी। बघाइन गांव निवासी शुभम (21) अपनी बाइक लेकर गांव पहुंचे। गांव से दो अन्य युवक चाचा देवकांत वर्मा (30) व भतीजा श्याम सुंदर वर्मा (23) बाइक पर सवार होकर बरात में शामिल होने पहुंचे। देर रात तीनों लोग बाराबंकी जिले के जेवली गांव में हुए शादी समारोह से वापस अपने गांव की लौट रहे थे। इसी दौरान पैंतेपुर क्षेत्र में बाकरनगर के पास सड़क किनारे बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

हादसे में श्याम सुंदर की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य दोनों घायलों को पुलिस की मदद से सीएचसी लाया गया। जहां से दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। देवकांत वर्मा के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। परिजन शव लेकर गांव चले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। शेष दोनों युवकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed