{"_id":"62780e69b8bebc03ee574315","slug":"three-including-couple-attacked-with-sharp-weapons-sitapur-news-lko629688875","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से दंपती समेत तीन पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से दंपती समेत तीन पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शनिवार की रात अलग-अलग स्थानों पर दंपती समेत तीन लोगों पर एक शख्स ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। एक पोल्ट्री फार्म सहित सात लोगों के ट्यूबवेल व मचानों में आग लग दी। सुबह मामले की जानकारी होने ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक मनोरोगी पर घटना को अंजाम देने की आशंका जताई है।
क्षेत्र के अमरापुर गांव के निवासी सूर्य प्रसाद उर्फ छोटकन (48) अपने घर के बाहर तख्त पर सो रहे थे। उनकी पत्नी सुनीता (45) के मुताबिक एक युवक हाथ में बांका लेकर दौड़ता हुआ आया और पति को मारने लगा। बीच-बराव करने सुनीता पर भी हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां सूर्य प्रसाद की हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के शिवपुरी गांव के निवासी सत्रोहन (60) अपने गन्ने के खेत में मचान पर सो रहे थे। उन पर भी हमला किया गया। सुबह लोगों को मचान के नीचे खून पड़ा मिला। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उसे भी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। अमरापुर निवासी प्रधान हेमराज के मुर्गी फार्म में आग लगा दी गई। प्रधान ने बताया कि आग की चपेट में आकर लगभग दो लाख रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन
इसी तरह टप्पा खजूरिया निवासी मनोज कुमार, छोटे, भौरेन्द्र कुमार, विवेक कुमार सिंह, महंत जगमोहन लाल और राम अवतार के खेतों में लगे नलकूप और मचानों में भी आग लगा दी गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से इलाके में दहशत है। लोगों को अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि आखिर किसने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक मनोरोगी को घटना का जिम्मेदार ठहराया है। लेकिन ग्रामीण इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है।
एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर घटनाएं हुई हैं। मामले में टप्पा खजुरिया गांव निवासी मुल्लू सिंह पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मनोरोगी है। मामले में तहरीर मिल गई है। केस दर्ज हो चुका है। कार्रवाई की जा रही है।