{"_id":"6033f5d28ebc3ee8f02f533e","slug":"three-illegal-factory-busted-sitapur-news-lko5662298114","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़
विज्ञापन
खैराबाद में पुलिस गिरफ्त में आरोपी व बरामद शस्त्र। (संवाद)
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर/तंबौर/खैराबाद। थानगांव, तंबौर व खैराबाद पुलिस ने छापा मारकर असलहा बनाने वाली तीन फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को 10 असलहे निर्मित और कई अर्ध निर्मित समेत भारी मात्रा में असलहा बनाने का जखीरा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
थानगांव पुलिस ने क्षेत्र में गन्ने के एक खेत से वैन मजरा परसिया निवासी शेरा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से छह तमंचा, एक अर्ध निर्मित तमंचा, एक कारतूस व असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। अभियुक्त शेरा के खिलाफ कई केस पहले से दर्ज हैं। उसको जेल भेज दिया गया है। इसी तरह खैराबाद पुलिस ने क्षेत्र के ईंटारोर गांव निवासी रामकिशुन को क्षेत्र के रमुआपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया है।
इसके पास से चार तमंचा, दो अर्ध निर्मित तमंचा, दो कारतूस व असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। अभियुक्त रामकिशुन अभ्यस्त अपराधी है। उसके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्र में सात मुकदमे दर्ज हैं। उसे जेल रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसओ तंबौर अंबर सिंह का कहना है कि एसआई राजेश सिंह ने सूचना पर टीम के साथ क्षेत्र के इस्माईलगंज में छाप मारा। वहां से पुलिस टीम ने हजरतपुर निवासी फिदा हुसैन को दबोचा है। उसके कब्जे से चार तमंचे 315 बोर, एक अर्धनिर्मित तमंचा व असलहा बनाने के उपकरण आदि बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल रवाना कर दिया गया है।