फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three illegal factories unearthed

तीन अवैध असलहा फैक्टरियों का भंडाफोड़

Tue, 23 Feb 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three illegal factories unearthed
महमूदाबाद में पुलिस गिरफ्त में अवैध असलहों के साथ आरोपी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। लहरपुर, सकरन और महमूदाबाद पुलिस ने असलहा बनाने वाली तीन अवैध फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने असलहा बनाने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 निर्मित व छह अर्धनिर्मित असलहे, 11 कारतूस, असलहे बनाने के उपकरण आदि बरामद किए है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल रवाना कर दिया। पकड़े गए आरोपी गैर जनपदों में भी असलहा सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में असलहों की मांग के चलते तीनों शातिर अवैध असलहा निर्माण व सप्लाई में लगे हुए थे। महमूदाबाद संवाद के अनुसार, कोतवाली में तैनात दारोगा अमित कुमार दुबे ने टीम के साथ रिजवान को गिरफ्तार कर असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। इसके कब्जे से पुलिस ने चार निर्मित तमंचा, दो अर्धनिर्मित असलहे, दो कारतूस, तीन पाइप व उपकरण बरामद किए हैं। इसके खिलाफ बिसवां में पहले से ही तीन आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

लहरपुर संवाद के अनुसार, इंस्पेेक्टर राय साहब द्विवेदी ने बताया कि सब इंस्पेक्टर संत कुमार क्षेत्र के तेजवापुर गांव के पास से तंबौर के इब्राहिमपुर निवासी प्रेमचंद को गिरफ्तार किया गया है। इसके कब्जे से सात निर्मित असलहे, एक अर्ध निर्मित शस्त्र, सात कारतूस व असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। इसके खिलाफ लहरपुर के अलावा लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाने में भी केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकरन संवाद के अनुसार, एसओ ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र के लालबहादुर पुरवा गांव निवासी प्रकाश को उसकी के गांव से असलहा बनाते हुए गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से दो निर्मित, तीन अर्धनिर्मित अवैध असलहा, दो कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। इसको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ पुष्पराज कुशवाहा, हेड कांस्टेबल रामधनी वर्मा, आरक्षी राहुल वर्मा आदि शामिल थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नौ आपराधिक केस दर्ज हैं। आरोपियों को जेल रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed