{"_id":"58d955e64f1c1b442363e331","slug":"three-houses-burnt-in-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों में आग से तीन लाख की संपत्ति राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घरों में आग से तीन लाख की संपत्ति राख
अमर उजाला सीतापुर
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की रात अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए। अग्रिकांड में करीब दो लाख के नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों ने मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर कमलापर इलाके के दीक्षितपुरवा में आग लगने से एक लाख की संपत्ति राख हो गई। साथ ही मिश्रिख में भी आग से 50 हजार की संपत्ति राख हो गई।
विज्ञापन
सकरन थाना क्षेत्र के गिरवरपुर गांव निवासी महावीर पुत्र शत्रोहन के घर रविवार की रात अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पडोसी मन्नू के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्रिकांड में दोनों घरों से नकदी, अनाज व कपड़े, बर्तन सहित करीब दो लाख की संपत्ति राख हो गई। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। घटना की सूचना तहसील कर्मियो को दे दी गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा कमलापुर इलाके के दीक्षितपुरवा निवासी लालता प्रसाद ने बताया कि सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते घर में आग लग गई। जब तक लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की तब तक नकदी, जेवर, कपड़े व अनाज सहित करीब एक लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। आग लगने पर लोगों ने दलकल टीम को सूचना दी। दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई।
विज्ञापन
बताते हैं कि मिश्रिख इलाके के किशुनपुर निवासी गिरिराज सिंह के घर में राम को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक गांव वाले आग बुझा पाए, तब तक 20 हजार नकदी सहित करीब 50 हजार का सामान जलकर राख हो गया।