फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three gangs registered for liquor smuggling, cow slaughter and theft

शराब तस्करी, गोवध व चोरी के तीन गैंग रजिस्टर्ड

Tue, 27 Oct 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three gangs registered for liquor smuggling, cow slaughter and theft
सीतापुर। शराब तस्करी, गोवध और चोरी जैसी वारदातें अंजाम देने वाले अपराधियों के तीन गिरोह अब पुलिस ने रजिस्टर्ड किए हैं। अब पुलिस इन गिरोहों पर कड़ी नजर रखेगी, ताकि ये पुन: आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर समाज में भय न फैला सकें।
विज्ञापन

एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर गैंग डी-10 के नाम से शराब की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इस गैंग में चार बदमाश हैं। इसमें रामकोट के मधवापुर निवासी गैंग लीडर रजत शुक्ल व अंशू शुक्ल उर्फ आशू, इसी क्षेत्र के रस्यौरा निवासी राकेश मिश्र व रामकोट के हबीबपुर अहाता कप्तान निवासी नीरज वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन

गैंग में शामिल आरोपियों पर दो-दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। चोरी, नकबजनी करने वाला दूसरा गैंग डी-11 नाम से रजिस्टर्ड हुआ है। इसमें सकरन के हरिया निवासी गैंग लीडर रामनरेश उर्फ नरेश, इसी क्षेत्र के शेखनापुर निवासी गुड्डू व तालगांव के लोधासा निवासी शिशुपाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंग लीडर रामनरेश पर 11, शिशुपाल पर तीन व गुड्डू पर पांच आपराधिक केस दर्ज हैं। गोवध करने वाले गैंग को डी-12 नाम से दर्ज किया गया है। इसमें रेउसा के बेहननपुरवा निवासी गैंग लीडर सूफियान, वसीम, शहाबुद्दीन, इसी क्षेत्र के भदमरा निवासी इस्लाम शामिल हैं। गैंग लीडर सहित सभी सदस्यों पर दो-दो आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed