{"_id":"69bd8c777b72cd1f77015e3f","slug":"three-fell-ill-after-eating-buckwheat-flour-sitapur-news-c-102-1-slko1053-152348-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कुट्टू का आटा खाने से तीन बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कुट्टू का आटा खाने से तीन बीमार
Fri, 20 Mar 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खैराबाद। शहर के गंगाधर मिश्र मोहल्ले में कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार हो गए। सभी को पेट में तेज ऐंठन, जी मिचलाना और दस्त होने लगे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद इनकी हालत ठीक है।
गंगाधर मिश्र निवासी सुशील कुमार मिश्रा (65), पत्नी नीलिमा मिश्रा (57) व पुत्री दिव्यांशी (22) ने नवरात्र के प्रथम व्रत के दौरान बृहस्पतिवार देर शाम कुट्टू के आटे से बना भोजन किया। भोजन करने के कुछ समय बाद ही तीनों की तबीयत बिगड़ गई। लगातार पेट दर्द, उल्टी व दस्त की समस्या शुरू हो गई। परिजनों ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के बाद स्थिति में सुधार हुआ।
बताया जा रहा है कि यह आटा शहर के लोहारबाग स्थित एक दुकान से खरीदा गया था। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर मिलती है तो जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सलाह दी कि व्रत के दौरान उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों को खरीदते समय उनकी गुणवत्ता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। खाद्य पदार्थों की उत्पादन व एक्सपायर्ड तिथि जरूर देख लें।