फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three embankments will be built for flood protection

बाढ़ से बचाव के लिए बनेंगे तीन तटबंध

Sun, 03 Jan 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Three embankments will be built for flood protection
सीतापुर। गांजर के बाशिंदों को बाढ़ की समस्या से राहत मिलेगी। प्रदेश सरकार ने तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। रेउसा में एक व रामपुर मथुरा ब्लॉक में दो तटबंध बनेंगे। इन परियोजनाओं पर 38 करोड़ रुपये खर्च होंगे। तटबंध बनने के बाद गांजर की 45 हजार आबादी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में ब्लॉक रेउसा और रामपुर मथुरा गांजरी इलाके के नाम से पहचाने जाते हैं। यहां हर साल बारिश में बैराजों से छोड़े गए पानी से तबाही मचती है। बाढ़ की विभीषिका में यहां के हजारों लोगों के घर और जमीन नदी में समा जाते हैं। शायद यही वजह है कि यहां का समूचा इलाका पूरी तरह से पिछड़ा है। वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेवता विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आए थे। इस दौरान सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने मुख्यमंत्री के समक्ष गांजर की समस्या रखी थी।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था। गांजर में एक अरब की परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है। इन पर कहीं काम चल रहा है तो कहीं पूरा हो गया है। इसी क्रम में 38 करोड़ की लागत वाली तीन अन्य परियोजनाओं को फिर मंजूरी मिली है। रेउसा ब्लॉक में शारदा नदी के दाएं 762.54 लाख की लागत से स्टड निर्माण होगा। इससे जटपुरवा, भुर्जिंनपुरवा, लोधनपुरवा समेत लगभग 23 गांवों को बाढ़ से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रामपुर मथुरा ब्लॉक में सरयू नदी पर गनेशपुर तटबंध स्वेच्छा परियोजना-एक का निर्माण 2402.03 लाख और गनेशपुर तटबंध स्वेच्छा परियोजना-दो का निर्माण 597.19 लाख रुपये से होगा। इससे परमगोंडा, अखरी, अंगरौरा, शुक्लनपुरवा, अटौरा, मिश्रनपुरवा समेत 27 गांवों को बाढ़ से राहत मिलेगी। इन परियोजनाओं में तटबंध बनने से गांजर की करीब 45 हजार आबादी को बाढ़ से राहत मिलेगी।

बाढ़ का स्थायी समाधान पहली प्राथमिकता है। जिस पर काफी काम हुआ है। तीन परियोजनाओं को फिर मंजूरी मिली है। ब्लॉक रामपुर मथुरा इलाके की दो परियोजनाओं का कार्य बाढ़ खंड बाराबंकी व रेउसा इलाके की एक परियोजना का काम बाढ़ खंड सीतापुर करेगा।
- ज्ञान तिवारी, विधायक सेवता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed