{"_id":"5fee0f638ebc3e3c71597378","slug":"three-degree-of-cold-sitapur-news-lko5575424178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड की थर्ड डिग्री से कांपा सीतापुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड की थर्ड डिग्री से कांपा सीतापुर
विज्ञापन
सरोजनी वाटिका पार्क में मस्ती करते बच्चे।
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। ठंड की थर्ड डिग्री से गुरुवार को सीतापुर कांप गया। पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से चली शीतलहर ने साल 2020 के अंतिम दिन को सीजन में अब तक का सबसे ठंडा दिन बना दिया। सुबह कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद धूप निकली लेकिन शीतलहर चलने से दिनभर लोगों की कंपकंपी छूटती रही। आलम यह रहा कि हाथ पैर सुन्न होने लगे। न्यूनतम पारा तीन डिग्री दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं।
मौसम के तेवर अब और भी कड़क हो गए हैं। बुधवार रात से आसमान में छाना शुरू हुआ घना कोहरा गुरुवार देर सुबह तक छाया रहा। इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। सर्द हवा के साथ घने कोहरे ने सर्दी बढ़ा दी। जिसके चलते पारा लुढ़क कर तीन डिग्री पर आ गया था। अब लोग सर्दी से बचाव को तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। अलाव से लेकर घरों में अंगीठी और रूम हीटर आदि चलाए जाने लगे है।
दोपहर बाद निकली धूप से कुछ राहत मिली लेकिन दिन में आठ किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली बर्फीली हवा ने कड़ाके की ठंड का अहसास कराया। दिनभर लोग गर्म कपड़ों का बोझ शरीर पर लादे रहे। सांझ ढलते ही गलन फिर बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम के तेवरों को देखते हुए कोहरा जारी रहने एवं ठंड बढ़ने के आसार लग रहे हैं।