{"_id":"6ad914689e4dcd99bb088d89","slug":"discussion-on-educational-activities-held-during-the-cluster-workshop-sitapur-news-c-102-1-slko1052-166256-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: संकुल कार्यशाला में शैक्षिक गतिविधियों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: संकुल कार्यशाला में शैक्षिक गतिविधियों पर हुई चर्चा
Thu, 22 Oct 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
सिधौली। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर में बुधवार को प्रधानाध्यापक के प्रबंधन में मासिक शिक्षक संकुल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से निर्धारित एजेंडे के अनुसार शैक्षिक गतिविधियों और विद्यालय प्रबंधन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
कार्यशाला के संचालक मुदस्सिर रिजवी ने शिक्षकों के साथ उत्कृष्ट शैक्षिक प्रथाओं और सफलता की कहानियों को साझा किया। शिक्षक संकुल बबिता श्रीवास्तव ने यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थी और शिक्षक प्रोफाइल समय से अपडेट करने की तकनीकी जानकारी दी। वहीं, मीनाक्षी शर्मा ने विशेष अभियान के तहत ई-कचरा प्रबंधन में चार बिन प्रणाली के महत्व और उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला।
शिक्षक आशीष बाजपेई ने 28 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके अलावा निपुण तालिका, प्रिंट रिच मैटेरियल, शिक्षक संदर्शिका, टेन प्वाइंट टूलकिट और कैचअप कार्यक्रम के प्रभावी संचालन पर विचार-विमर्श किया गया। प्रधानाध्यापक कमल किशोर शुक्ला ने बताया कि विद्यालय में प्रतिदिन प्रार्थना सभा के दौरान समाचार पत्र वाचन और सूक्ष्म व्यायाम कराया जाता है। साथ ही त्रिस्तरीय समय सारिणी का पालन किया जा रहा है।