{"_id":"593adc794f1c1b8c6b9c7e05","slug":"three-children-found-at-sidhuli-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिधौली स्टेशन पर मिले तीन लावारिस बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिधौली स्टेशन पर मिले तीन लावारिस बच्चे
Amarujala Bureau
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह तीन मासूम बच्चे लावारिस हालत में घूमते मिले। पुलिस ने बच्चों को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है। पुलिस बच्चों के माता-पिता व घर का पता लगा रही है।
विज्ञापन
बताते हैं कि एक महिला व पुरुष शुक्रवार सुबह करीब साढ़े बजे तीन बच्चों के साथ सिधौली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां तीन मासूम बच्चों को महिला व पुरुष ने लावारिस हालत में छोड़ दिया और निकल गए।
विज्ञापन
काफी देर बाद महिला व पुरुष के न लौटने पर बच्चे रोने लगे। इस पर लोगों ने करीब जाकर बच्चों से बातचीत की, लेकिन वह भी कुछ जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस तीनों बच्चों को अपनी देखरेख में ले लिया है। छह साल की बालिका अपना नाम निशा बता रही है। साथ ही पांच साल के बच्चे का नाम राहुल व छह माह की बालिका का नाम नीति बता रही है।
वह अपने माता-पिता व घर के बारे में सही जानकारी नहीं दे पा रही है। पुलिस का कहना है कि बच्चों की पहचान व उनके माता-पिता के बारे में जानकारी कराई जा रही है।