फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three bike riders including grandfather and grandson died due to vehicle collision

सीतापुर: वाहन की टक्कर से बाबा-पोते समेत तीन बाइकसवारों की मौत

Tue, 14 Feb 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 14 Feb 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Three bike riders including grandfather and grandson died due to vehicle collision
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में बिसवां मार्ग पर रविवार रात एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सभी सिर के बल सड़क पर जा गिरे और हेलमेट न लगा होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आई और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। मृतकों में बाबा-पोता भी शामिल हैं। तीनों एक शादी समारोह से वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन


रामपुरकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत मझिया निवासी हनुमान प्रसाद (60) के रिश्तेदार रामलाल की बेटी की शादी रविवार को सिधौली के एक मैरिज लॉन में थी। शादी में शामिल होने के लिए हनुमान प्रसाद अपने पोते आनंद गुप्ता (20) और बख्तावर पुरवा निवासी जितेंद्र पाल (20) के साथ बाइक से गया था। शादी में शामिल होकर देर रात तीनों बाइक से गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

बिसवां मार्ग पर बहादुरपुर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी सिधौली पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तीनों की मौत हो जाने की पुष्टि कर दी। घटना का पता चलने पर सीओ यादवेंद्र यादव, इंस्पेक्टर आरके सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिए। इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed