{"_id":"3b5c26a6eb3593967818464892477d2c","slug":"three-beo-issued-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के आरोप में तीन बीईओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के आरोप में तीन बीईओ को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 26 Nov 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यभार ग्रहण कराने में भ्रष्टाचार करना तीन बीईओ को महंगा पड़ गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के आरोप के आधार पर बीएसए ने इन्हें नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अंदर जवाब देना होगा। छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति दी गई थी।
विज्ञापन
इसको लेकर बीएसए ने 10 नवंबर को बीईओ को निर्देशित किया था कि वह अपने विकास खंड के शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराना सुनिश्चित करें, लेकिन बीईओ ने कार्यभार ग्रहण कराने में भ्रष्टाचार किया। शिक्षकों से धन उगाही की। इसकी भनक लगते ही प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन
जिसके जरिए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की थी। अन्यथा प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। यह हालात सभी विकास खंडों के थे। इस आरोप का संज्ञान लेते हुए बीएसए संजीव सिंह ने हरगांव, एलिया व मछरेहटा बीईओ को नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अंदर जवाब देना होगा। उसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ ने सभी बीईओ पर धन उगाही करने का आरोप लगाया था। जबकि कार्रवाई केवल तीन बीईओ पर हुई है। बीएसए की इस कार्यशैली पर सवाल उठना लाजिमी है। संघ के जिला मंत्री रवींद्र दीक्षित का कहना कार्यभार ग्रहण कराने में सभी विकास खंडों में भ्रष्टाचार हुआ था।
शिक्षकों से जमकर धन उगाही की गई थी। जब कार्रवाई होनी है तो सभी पर होनी चाहिए। पूरे मामले की जांच हो। लेकिन केवल तीन बीईओ को ही नोटिस जारी करना नामंजूर है। चेतावनी दी यदि पूरे प्रकरण में 29 नवंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो अगले दिन बीएसए कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।