फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three arrested for robbing cash from agency holder

एजेंसी होल्डर से कैश लूटने वाले तीन गिरफ्तार

Fri, 13 Aug 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for robbing cash from agency holder
सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र मिश्रिख में एक सप्ताह पूर्व एजेंसी होल्डर को गोली मारकर हुई लूट की वारदात का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। हरदोई के बदमाशों ने लूटकांड को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

वारदात में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लूटी गई रकम में से 72 हजार का कैश, बाइक, असलहे और अन्य सामान बरामद कर लिया है। तीनों पर केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। घटना में शामिल दो बदमाश अभी फरार हैं।
विज्ञापन

कोतवाली मिश्रिख इलाके के औरंगाबाद निवासी मान मसाला एजेंसी होल्डर आरिफ (30) को 6 अगस्त की शाम गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। गोली इस घटना के बाद मौके पर पहुंचीं आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने जांच कर एसपी आरपी सिंह को जल्द खुलासे के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम सीतापुर के अलावा हरदोई, शाहजहांपुर, लखीमपुर व लखनऊ जिलों तक छापा मार रही थी। शुक्रवार को एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि ठोस सुबूतों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सूचना मिलने पर हरदोई जिले के थाना कोतवाली देहात इलाके के ओमपुरी मजरा नानकगंज निवासी रामू, राजकपूर व नीरू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने एजेंसी होल्डर के साथ लूट की वारदात को अंजाम देना कुबूूल किया है।
एएसपी ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से एजेंसी होल्डर की लूटी गई रकम में से 72 हजार रुपये, पीड़ित आरिफ का पैन कार्ड, आधार कार्ड, चेकबुक, उसके परिवार के साजिद अली का एक एटीएम कार्ड, वारदात में इस्तेमाल बाइक, दो मोबाइल, तीन असलहे, छह कारतूस बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उनकी रैकी पर उनके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया था। वह दोनों अभी फरार हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में फरार बदमाशों के नाम हरदोई के कोतवाली देेहात इलाके के ओमपुरी मजरा नानकगंज निवासी वीरू और उन्नाव जिले के कोतवाली इलाके के मकरन्दनगर निवासी नन्हू हाल पता हरदोई जिले के थाना बिलग्राम इलाके के रावणपुरवा है। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि फरार दोनों बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही दोनों पुलिस के शिकंजे में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed