{"_id":"5da0c7648ebc3e93c8166b04","slug":"three-arrest-sitapur-news-lko4863355148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, चोरी के जेवर, बर्तन व नगदी बरामद की है। चोरी का सामान खरीदने वाले ज्वैलर्स को भी माल के साथ पुलिस ने दबोचा है।
कोतवाली क्षेत्र के महमूदाबाद मार्ग पर गुरुवार रात पुलिस गश्त कर रही थी। बंदरियाबाग चौराहे के करीब शक के आधार पर तीन बाइक सवारों को रोककर पुलिस ने तलाशी ली। इसमें बाइक सवारों के पास से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक बोरी घरेलू बर्तन, चांदी के जेवर तथा 4550 रुपये नगद बरामद किए गए।
पूछताछ में तीनों ने अपना नाम रामनाथ निवासी अशोधन कोतवाली सिधौली, सुजीत निवासी सिंहपुर कोतवाली सिधौली, राकेश निवासी शिवपुरी कोतवाली सिधौली होना बताया। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार के मुताबिक, तीनों शातिर चोर हैं।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कई स्थानों से चोरी की घटनाएं अंजाम देने की बात इन्होंने स्वीकार की है। चोरों की निशानदेही पर भंडिया के एक ज्वैलर्स सनी सोनी को चोरी की पयाल व बिछिया के साथ दबोच लिया गया। इस ज्वैलर्स ने चोरी के जेवर खरीदे थे। पकड़े गए चारों लोगों को जेल भेज दिया गया है।