{"_id":"635048dbb6c6d372607d7eb2","slug":"three-and-a-half-crore-property-of-three-gangsters-seized-sitapur-news-lko6536629157","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गैंगस्टरों की साढ़े तीन करोड़ की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गैंगस्टरों की साढ़े तीन करोड़ की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। सदरपुर पुलिस टीम ने गैंगस्टर के तीन आरोपियों की संपत्ति को जब्त किया है। पुलिस ने साढ़े तीन करोड़ की संपत्ति को जब्त की है। दावा यह है कि संपत्ति को आपराधिक कृत्यों से अर्जित किया गया था। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
सदरपुर पुलिस ने बुधवार को डीएम के आदेश पर गैंगेस्टर के आरोपियों गुफरान उर्फ पहाड़ी, नसीर आलम निवासी मोहल्ला चिकवन टोला, डोगल उर्फ हसीब निवासी शेखपुर का एक मकान जिसके साथ साथ चार दुकानें, एक पांच कमरों का मकान व कृषि योग्य भूमि, 1500 वर्ग फिट का एक अन्य मकान जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत तीन करोड़ पचास लाख रुपये आंकी गई है।
एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि आरोपी अपना एक संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक और भौतिक लाभ कमाने के लिए गोकशी करते हैं। आरोपियों के ऊपर कई केस भी दर्ज हैं। इनकी आय का कोई स्रोत नहीं था। इनके पास इतनी पैतृक संपत्ति भी नहीं है। जिससे इतने कम समय में इतनी संपत्ति खरीदी जा सके। विवेचना के दौरान रिपोर्ट बनाकर डीएम कार्यालय भेजी गई थी। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई है।