फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Threat of strike in protest against layoffs

Sitapur News: छंटनी के विरोध में काम बंद करने की चेतावनी

Wed, 30 Apr 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 30 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Threat of strike in protest against layoffs
लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय विद्युत उपखंड कार्यालय पर संविदा कर्मियों ने बुधवार को कर्मचारियों की छंटनी किए जाने के विरोध में काम बंद करने की चेतावनी दी। भारी संख्या में संविदा कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संविदा कर्मियों ने कहा कि हम सभी आउटसोर्सिंग के माध्यम से कई वर्षों से काम कर रहे हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी कर्मचारी की छंटनी की गई तो काम बंद कर दिया जाएगा। छंटनी प्रक्रिया को रोका जाए। इस मौके पर रफीक अंसारी, संतोष कुमार, उमेश कुमार, चंद्र मोहन कृष्णा, संदीप कुमार, मोहम्मद मुकीम, मोहम्मद ओसामा, इरफान अली, नागेंद्र सिंह, विमलेश कुमार व आफताब सहित काफी संख्या में संविदा विद्युत कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



देवगवां उपकेंद्र पर भी किया प्रदर्शन
कुतुबनगर (सीतापुर)। क्षेत्र स्थित देवगवां उपकेंद्र पर बुधवार को संविदा कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। कर्मियों ने कहा कि वे बिजली आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिर भी उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। अगर किसी भी कर्मचारी की छंटनी की गई तो काम रोक देंगे। इस दौरान रामनिवास, अतर सिंह, मुकेश, सतेंद्र सिंह, रामशंकर, राहुल सिंह व लईक खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


न की जाए संविदा कर्मियों की छंटनी
झरेखापुर (सीतापुर)। विद्युत उपकेंद्र झरेखापुर के संविदा कर्मियों ने अधिशासी अभियंता बिसवां के नाम संबोधित ज्ञापन झरेखापुर केंद्र के अवर अभियंता अश्वनी कुमार को सौंपा। बताया कि वर्षों से संविदा कर्मी के रूप में काम कर रहे कर्मियों की छंटनी न की जाए। इस मौके पर शिव प्रताप, दिनेश प्रताप सिंह, शिवकुमार, रजनीश, पुष्पेंद्र, जोगिंदर, आदित्य गुप्ता, मनोज कश्यप, जितेंद्र मौर्या, कुलदीप मौर्या व अश्वनी कुमार आदि कर्मी चारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed