{"_id":"6776d8ec9f9ff877cd0620eb","slug":"thieves-took-away-rs-25-lakh-and-jewelery-from-the-house-sitapur-news-c-102-1-slko1055-124647-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मकान से ढाई लाख रुपये और जेवर उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मकान से ढाई लाख रुपये और जेवर उड़ा ले गए चोर
Thu, 02 Jan 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। कस्बे में विद्यालय प्रबंधक के बंद पड़े घर से बुधवार रात चोरों ने जेवरात और नकदी पार कर दी। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है।
टेंपो स्टैंड के निकट रेउसा मार्ग पर बने घर में वीरेंद्र कुमार यादव रहते हैं। घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर बने एक इंटर काॅलेज में वह प्रबंधक हैं। उनके मुताबिक बुधवार को घर में कोई नहीं था। उनकी मां रिश्तेदारी में गईं थीं। वह कॉलेज में बने कमरे में लेटे थे।
देर रात चोर मुख्य दरवाजे को तोड़कर घुसे और कमरों में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़ दिया। चोरों ने ढाई लाख रुपये व जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। जेवर की कीमत का आकलन किया जा रहा है। सुबह होने पर पीड़ित को मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि वह मौके पर जांच करने के लिए पहुंचे थे। दोपहर बाद फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने जुटाए हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। थानगांव में हुई चोरी की घटना का नहीं मिला सुराग : सीतापुर। करीब सप्ताह भर पहले ही चोरों ने थानगांव थाने से महज 500 मीटर की दूरी बने पुजारी के घर को निशाना बनाया। चोरों ने दस लाख रुपये का माल उड़ाकर क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। परिवार के सदस्यों को भी बंधक बनाए जाने की बात सामने आई थी।
अभी तक पुलिस मामले में सिर्फ छानबीन ही कर रही है। थानाध्यक्ष उमेश चौरसिया ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। थाना रामकोट क्षेत्र में चोरों ने आतंक मचा रखा है। मोहल्लेवासियों की वजह से केशव ग्रीन सिटी में चोर पकड़े गए थे। अन्यथा वहां भी लाखों की चोरी हो जाती।