{"_id":"64bec05a3885b3b7950d14cd","slug":"thermal-scanner-bad-fever-patients-returned-sitapur-news-c-102-1-slko1053-485-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: थर्मल स्कैनर खराब, बैरंग लौटे बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: थर्मल स्कैनर खराब, बैरंग लौटे बुखार के मरीज
विज्ञापन
-जिला अस्पताल में मरीजों की उमड़ी भारी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों को जांच के लिए फिर परेशान होना पड़ा। फीवर डेस्क पर रखा थर्मल स्कैनर खराब हो गया। इसके चलते मरीज आए तो उन्हें मशीन खराब होने की जानकारी देकर वापस कर दिया गया। वहीं ओपीडी में करीब तीन हजार मरीज पहुंचने से मरीजों को घंटों इंतजार के बाद इलाज मिल सका।
जिला अस्पताल में मरीजों के लिए फीवर डेस्क बनी हुई है। इस डेस्क पर सोमवार को जब मरीज बुखार नपवाने के लिए पहुंचे तो उन्हें निराशा हाथ लगी। स्वास्थ्य कर्मी ने बताया मशीन खराब है, कल आना। इसके चलते मरीजों का फीवर नहीं नापा जा सका।
वहीं ओपीडी में सोमवार को काफी अधिक भीड़ नजर आई। फिजीशियन कक्ष में मरीज लाइनों में लगे रहे। पर्चा काउंटर पर सुबह आठ बजे से ही लाइन लग गई। ईएनटी कक्ष में देरी से चिकित्सक पहुंचे। सुबह 10 बजे यहां पर मरीजों की दो-दो लाइनें लगी हुई थी। हर्ष ने बताया सुबह आठ बजे आया था। ईएनटी में कोई चिकित्सक न होने से करीब एक घंटे इंतजार किया। पैथालॉजी व एक्सरे कक्ष के बाहर मरीज अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
इनसेट
करवाया जाएगा दुरूस्त
जिला अस्पताल में इस समय मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। करीब तीन हजार मरीज ओपीडी में पहुंचे। अगर थर्मल स्कैनर खराब है तो इसे सही करवा जाएगा।
डॉ. आरके सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल