{"_id":"63ed29f2898e6b74900b1795","slug":"there-will-be-strict-vigil-on-the-examination-centers-sitapur-news-c-13-1-89899-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: परीक्षा केंद्रों पर रहेगा सख्त पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: परीक्षा केंद्रों पर रहेगा सख्त पहरा
Thu, 16 Feb 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा गुरुवार को 152 केंद्रों पर शुरू होगी। परीक्षा में 94,048 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सख्त निगरानी की जाएगी। जिले में बनाए गए केंद्रों पर स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट ने बुधवार को तैयारियों का जायजा लिया। केंद्र व्यवस्थापकों ने कॉलेज में डेस्क स्लिप लगवाई। कॉलेज के बाहर लिस्ट लगा दी गई है।
विद्यालयों में फर्नीचर, बिजली, शौचालय सहित अन्य सुविधाओं मुकम्मल की जाती रही। डीआईओएस कार्यालय में गहमागहमी बनी रही। कंट्रोल रूम के जरिए विद्यालयों की व्यवस्थाओं को डीआईओएस ने चेक की। केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में कैमरे बंद नहीं होने चाहिए। कंट्रोल रूम से जुड़े रहे। अगर कहीं पर कोई दिक्कत आती है तो तत्काल इसकी जानकारी विभाग को मुहैया कराएं।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 94048 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए सात सचल दल बनाए गए है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के जरिए भी हकीकत देखी जाएगी।
विज्ञापन
इन विषयों का होगा प्रश्नपत्र
हाईस्कूल में पहली पाली सुबह 8 से 11.15 बजे होगी। इसमें हिन्दी व प्रांरभिक हिन्दी का प्रश्नपत्र होगा। इंटरमीडिएट में पहली पाली में सैन्य विज्ञान का प्रश्नपत्र होगा। दूसरी पाली दोपहर दो से 5.15 बजे के मध्य होगी। इसमें इंटरमीडिएट में हिन्दी सामान्य का प्रश्नपत्र होगा।
प्रवेशपत्र लाना अनिवार्य
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तरपुस्तिकाएं व प्रश्नपत्र सभी केंद्रों पर पहले ही पहुंच गए है। गुरुवार को परीक्षा प्रारंभ होने के कुछ देर पहले ही प्रश्नपत्र खोले जाएंगे। विद्यार्थियों को स्कूल के बाहर तलाशी लेकर प्रवेश दिया जाएगा। कोई भी विद्यार्थी अपने साथ मोबाइल, कैलकुलेटर सहित कोई भी डिवाइस अंदर नहीं ले जा सकेगा। प्रवेशपत्र लाना अनिवार्य होगा। बिना इसके अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा।
यहां पर दर्ज कराएं शिकायत
डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। 05862-242126 पर कोई भी समस्या होने पर शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। कंट्रोल रूम सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक क्रियाशील रहेगा। इसके लिए दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है।
पूरी हो गई है तैयारी
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। बिजली, पानी, फर्नीचर की कहीं कोई समस्या नहीं है। कक्ष निरीक्षकोंं ने अपनी उपस्थिति निर्धारित केंद्रों पर दर्ज करा दी है।
- राजेंद्र सिंह, डीआईओएस