फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   There were cries of joy, 22 families received a priceless gift on the New Year

Sitapur News: गूंजीं किलकारियां, नए साल पर 22 परिवाराें को मिला अनमोल तोहफा

Thu, 02 Jan 2025 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
There were cries of joy, 22 families received a priceless gift on the New Year
सीतापुर। नए साल का पहला दिन 22 परिवारों के लिए खुशियां लेकर आया। जिला महिला अस्पताल में मंगलवार रात 12 बजे से लेेकर बुधवार शाम पांच बजे तक 11 बेटियां और 11 बेटाें ने जन्म लिया। बच्चों की किलकारियां सुनने के बाद इन परिवारों की खुशियां दोगुनी हो गईं। परिवार के सदस्यों ने अस्पताल में लोगों को मुंह मीठा कराया। अस्पताल के कर्मचारियों ने भी परिवार के सदस्यों के साथ खुशी साझा की।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में नए साल का पहला दिन बुधवार दोगुनी खुशी लेकर आया। किसी की वर्षों की मनौती पूरी हुई तो कहीं बेटी को मां लक्ष्मी का स्वरूप मानकर खुशियां मनाई गईं। 22 परिवारों के सदस्यों के लिए नया वर्ष सबसे खास रहा। किसी के घर में बेटी ने जन्म लेकर खुशियां बिखेरीं तो किसी के घर बेटे का जन्म हुआ। शहर के शास्त्री नगर की रहने वाली विजय लक्ष्मी ने बताया कि बुधवार सुबह पांच बजे बेटी हुई है। मेरा एक लड़का पहले से है। भगवान ने मेरी मुराद पूरी कर दी है। बेटी होने की खबर सुनते ही परिवार के सदस्यों में खुशी का माहौल है। इसी तरह खैराबाद क्षेत्र की रहने वाली मीरा ने बताया कि मेरा पांच वर्षीय बेटा पहले से था, नववर्ष के पहले दिन रात्रि दो बजे बेटी के स्वरूप में मां लक्ष्मी का आगमन हुआ है। इसलिए आज दोगुनी खुशी का दिन है। रामकोट क्षेत्र के बरूआ निवासी प्रतिमा को बेटा होने के बाद वह खुशी से फूले नहीं समा रहीं। उन्होंने बताया कि साल के पहले दिन भगवान ने जीवन का सबसे अनमोल तोहफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed