फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   There was pain in the hand, he was given medicine for stomach ache.

Sitapur News: हाथ में था दर्द, थमा दी पेट दर्द की दवा

Tue, 12 May 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 12 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
There was pain in the hand, he was given medicine for stomach ache.
सीतापुर। सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी को मंगलवार को जिला अस्पताल के निरीक्षण में हर कदम पर खामियां ही खामियां मिलीं। एक मरीज के हाथ में दर्द था, लापरवाही के चलते उसको पेट दर्द की दवा थमा दी। सीडीओ ने परचा देखा और बीमारी पूछी तो राज खुला। इस पर स्वास्थ्य कर्मी की जमकर लताड़ लगाई। गंदगी, सीसीटीवी बंद मिलने व गेट बंद होने पर सीएमएस को फटकार लगाते हुए दो दिन में व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ निरीक्षण कर रही थी। इस दौरान मरीज नीलम सिंह आई। सीडीओ ने उनसे हालचाल पूछा। नीलम ने बताया कि हाथ में दर्द था। इस पर उन्होंने दवा देखी तो उन्हें यह पेट दर्द की लगी। सीडीओ सीधे दवा काउंटर पर पहुंच गई। काउंटरकर्मी से बोली यह कौन सी दवा दी है तो उसने बताया कि परचा पर दवा स्पष्ट नहीं हो रही थी।
विज्ञापन

इस पर उसकी जमकर लताड़ लगाई। इसके बाद लहरपुर के शिवकुमार 12.30 बजे एक्सरे कक्ष से वापस आ रहे थे। सीडीओ ने पूछा एक्सरे हो गया तो वह बोले कि नहीं हुआ। एक्सरे कर्मी ने देरी होने की बात कहकर लौटा दिया। इस पर वह एक्सरे कक्ष पहुंची और पूछा अभी देर कहां हुई है। दो बजे तक ओपीडी चलती है। इस पर मरीज का एक्सरे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रसोई घर पहुंची तो वहां पर कैमरा बंद मिला। अस्पताल में कई जगहों पर गंदगी फैली हुई थी। इमरजेंसी कक्ष के सामने मरीजों के बेड पड़े हुए थे। बहुत ही भीड़भाड़ थी। जन औषधि केंद्र के पास लगे चैनल में ताला पड़ा हुआ था। सीएमएस से कहा इस गेट को खुलवा दो भीड़ कम पड़ जाएगी।

इस पर सीएमएस ने चाभी मंगवाई लेकिन कर्मी चाभी नहीं ला सकें। सीडीओ ने इन कमियों को मिलने पर सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह की जमकर फटकार लगाई। बोलीं- केवल एसी में ही बैठकर काम न करो। अस्पताल का निरीक्षण करो और मरीजों से बात करके उनको सुविधाएं दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed