फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   There was no electricity for four hours in 50 localities of the city

Sitapur News: शहर के 50 मोहल्लों में चार घंटे गुल रही बिजली

Tue, 26 Aug 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 26 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
There was no electricity for four hours in 50 localities of the city
सीतापुर। बारिश की वजह से शहर में बिजली आपूर्ति मंगलवार को पटरी से उतर गई। हुसैनगंज उपकेंद्र से आई मुख्य 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे पुराना सीतापुर व भवानीपुर उपकेंद्र बंद हो गए। दोपहर बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। करीब डेढ़ लाख आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही थी। सुबह के समय हुसैनगंज उपकेंद्र से आई मुख्य 33 केवी लाइन में लालकुर्ती के पास फॉल्ट आ गया। यहां पर फॉल्ट होने से भवानीपुर व पुराना सीतापुर उपकेंद्र बंद हो गया। इस उपकेंद्रों से जुड़े शहर के 50 से अधिक मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज करवाई। उसके बाद मरम्मत का काम शुरू हो सका, लेकिन बरसात के चलते मरम्मत के काम में व्यवधान पड़ा। सुबह आठ बजे गुल हुई बिजली दोपहर 12 बजे के बाद बहाल हो पाई। सुबह के समय बिजली न होने से घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास नगर के सौरभ ने बताया कि पंप न चल पाने के कारण पड़ोस के हैंडपंप से पानी लाकर जरूरतें पूरी कीं। व्यापारी भी बिजली आने की राह देखते रहे। इससे उनका कारोबार प्रभावित हुआ। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि बारिश के कारण फॉल्ट आया था। दोपहर तक फॉल्ट ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed