{"_id":"694812e077c1c0f9c501876f","slug":"there-was-a-stir-after-finding-footprints-of-a-wild-animal-sitapur-news-c-102-1-stp1002-146739-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जंगली जानवर के पगचिह्न मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जंगली जानवर के पगचिह्न मिलने से हड़कंप
Sun, 21 Dec 2025 09:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 21 Dec 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
खेत में मिले पगचिह्न।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र में रविवार को जंगली जानवर के पगचिह्न दिखने से हड़कंप मच गया। वन विभाग के अधिकारियों ने पगचिह्नों की जांच की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
नगर के मोहल्ला अंबर सराय निवासी किसान रतनेश तिवारी रविवार को अपने खेतों की देखभाल करने गए थे। उन्होंने बताया कि गेहूं के खेत व बाग में जंगली जानवर के पगचिह्न दिखाई दिए। उन्होंने खेतों में काम कर रहे किसानों को सूचना दी। किसानों ने पगचिह्न किसी हिंसक जंगली जानवर के होने का दावा किया है।
वन विभाग की टीम खबर पाकर मौके पर पहुंची और पगचिह्नों की जांच की। वन दरोगा राजकुमार वर्मा ने बताया कि पगचिह्नों के निशान का ब्योरा और फोटो एक्सपर्ट को भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा कि पगचिह्न किस जंगली जानवर के हैं। किसानों को समूह में खेतों की ओर जाने की सलाह दी गई है।