{"_id":"684b1896f5b73f8927087523","slug":"there-is-power-cut-from-cities-to-villages-everyone-is-troubled-sitapur-news-c-102-1-slko1053-134265-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शहर से लेकर गांवों तक बिजली कटौती, सभी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शहर से लेकर गांवों तक बिजली कटौती, सभी परेशान
Thu, 12 Jun 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। भीषण गर्मी के साथ ही शहर व गांव के लोगों को अघोषित बिजली की कटौती की परेशानी से भी जूझना पड़ रहा है। गर्मी के कारण बढ़ी बिजली की खपत से हॉफ रहे ट्रांसफार्मरों के फुंकने से घंटों बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। इससे गांवों में 8 से 12 घंटे तक की लंबी कटौती से लोगों को जूझना पड़ रहा है। वहीं शहरों में भी लोगों को तीन से चार घंटे तक बिजली संकट की परेशानी उठाना पड़ रही है।
शहर के भवानीपुर व पुराने सीतापुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में बृहस्पतिवार को दिन में कई बार अघोषित कटौती हुई। तीन से चार घंटे की कटौती के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। सांडा विद्युत उपकेंद्र से जहांगीराबाद क्षेत्र के करीब 150 गांवों में रोस्टर के अलावा इमरजेंसी कटौती हो रही है। रात में बार-बार बिजली बाधित होने से लोगों को रतजगा भी करना पड़ रहा है। बांसुरा उपकेंद्र से जुड़ें बहादुरगंज से बरुवा, गोंडा देवरिया व रायसेनपुर की लाइन में अधिक फॉल्ट हो रहे हैं।
लहरपुर नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति कागजों पर चल रही है। ढाई घंटे की रोस्टिंग के बाद क्षेत्र में अघोषित रोस्टिंग की जा रही है। ट्रांसफार्मर फुंकने व तार जलने की घटनाएं अधिक हो रही हैं। महोली नगर क्षेत्र में बुधवार देर शाम सीएचसी के निकट रखे ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ जाने से मोहल्ला विकास नगर व स्वर्ण नगर में बिजली गुल हो गई। यहां की आपूर्ति 12 घंटे बाद बृहस्पतिवार सुबह बहाल हो सकी। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से ग्रामीणों में रोष भी व्याप्त है।