{"_id":"6ab4f025d3c28671850b82eb","slug":"sitapur-congress-state-president-demands-a-thorough-investigation-into-yogendra-s-murder-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- योगेंद्र की हत्या की हो गहन जांच, 50 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- योगेंद्र की हत्या की हो गहन जांच, 50 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी दें
Thu, 24 Sep 2026 03:10 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 24 Sep 2026 03:10 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि योगेंद्र के गले में जो बोतल फंसी वो सरकारी सप्लाई वाली बोतल थी। इसमें दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही हो। घटना की गहन जांच हो।
विज्ञापन
परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर के रामकोट के मढ़िया रहीमपुर गांव निवासी योगेंद्र सिंह के परिजनों से बृहस्पतिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने मुलाकात की। दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
अजय राय ने कहा कि योगेंद्र के गले में जो बोतल फंसी वो सरकारी सप्लाई वाली बोतल थी। इसमें दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही हो। घटना की गहन जांच हो। परिवार को पचास लाख मुआवजा और एक सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योगेंद्र ने पीसीएस की भी परीक्षा दी थी और होमगार्ड की परीक्षा देने गया था। इससे आप प्रदेश में रोजगार की स्थिति समझ सकते हैं। वहीं, पंजाबी धर्मशाला वाली घटना पर कहा कि जर्जर धर्मशालाओं की तरह ही प्रदेश सरकार की व्यवस्था चू रही है। फर्जी विकास के आंकड़े पेश किए जा रहे हैं।
विज्ञापन